मांडा। शुक्रवार को बीडीओ अमित मिश्र ने देवरी और पियरी गांव स्थित गोशाला सहित हाटा गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने गोशाला की साफ-सफाई और चारा-पानी की व्यवस्था की जांच-पड़ताल की। उन्होंने गर्मी से गोवंशों के बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश मातहतों को दिए। कहा कि गोवंशों की देखभाल में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर सचिव बृजेश द्विवेदी, बिजेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।