बीडियो अमित मिश्रा ने पनासा में गौशाला और फार्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश।
बीडीओ अमित मिश्रा ने बृहस्पतिवार को पनासा गांव स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बाद उन्होंने लाभार्थियों के मिले आवास की जांच की और पनासा पंचायत भवन में हो रही फार्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण किया। कहा कि जिन लोगों ने अभी तक फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है, वह सभी लोग फार्मर रजिस्ट्री करवा लें। इस मौके पर प्रधान नागेंद्र पांडेय, कोटेदार सुरेंद्र राय शर्मा, जीत पांडेय और नेहा कश्यप आदि लोग रहे।