यूनाईडेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के बीबीए एवं बीसीए के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को मंगलवार को विदाई दी गई। इस मौके पर जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यूआईएम बीबीए एवं बीसीए के प्राचार्य रणधीर सिह एवं संस्था के शिक्षकों ने दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में यूआईएम के अतुल मिश्र को मिस्टर एवं इति जायसवाल को मिस फेयरवेल का खिताब मिला। अभय सिंह और अदिति सिंह को मी एंड मिस इव के खिताब से नवाजा गया। आयोजन में छात्रों ने चिटगेम, वैलून गेम के अलावा गाने और डांस की प्रस्तुति की।