बहरिया के बकसेड़ा गांव से बाबा बैजनाथ के लिए जाता कांवरियों का जत्था
बकसेड़ा स्थित श्री रामजानकी मंदिर से रविवार को कांवड़ियों का जत्था जलाभिषेक के लिए बाबा बैजनाथ धाम झारखंड के लिए रवाना हुआ। इससे पहले कांवड़ियों ने रामजानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कीं। इस मौके पर विनोद कुमार यादव, संगम लाल यादव, संतोष यादव कोटेदार, मुकेश, लवलेश, सखाराम, अजय, गंगे मिश्रा और गुड्डू आदि रहे।