फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल की बैठक आज: खान शौलत हनीफ की सदस्यता और अधिवक्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी पर लिया जा सकता है निर्णय

Sun, 02 Apr 2023 11:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल रविवार को होने वाली अपनी बैठक में उमेश पाल अपहरणकांड में दोषी करार दिए गए खान शौलत हनीफ की सदस्यता के मामले में निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन
Prayagraj News : उम्रकैद की सजा पाने वाला वकील खान सौलत हनीफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल रविवार को होने वाली अपनी बैठक में उमेश पाल अपहरणकांड में दोषी करार दिए गए खान शौलत हनीफ की सदस्यता के मामले में निर्णय ले सकती है। इसके अलावा काउंसिल आजमगढ़ के लालगंज तहसील के अधिवक्ताओं पर दर्ज हुई प्राथमिकी के मामले पर भी विचार करेगी।

बार काउंसिल के चेयरमैन पांचू राम मौर्य ने बताया कि एक महीने पूर्व काउंसिल के आह्वान पर प्रदेश के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत थे। इस दौरान लालगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका था। अधिवक्ताओं के इस प्रदर्शन पर जिला प्रशासन ने सवा सौ से अधिक अधिवक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बार काउंसिल ने इस पर आपत्ति जताई है और जिला प्रशासन से इसे वापस लेने को कहा है। फिलहाल प्रशासन ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।

बार काउंसिल रविवार को होने वाली बैठक में जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में ठोस निर्णय लेगी। कहा जा रहा है कि काउंसिल ने इस संबंध में अपने सदस्य को वार्ताकार नियुक्त कर मामले को निस्तारित करने की कोशिश करेगी। कहा जा रहा है कि अगर वार्ता के जरिए मामला हल नहीं होता है तो कानूनी तरीके से इसका समाधान निकाला जाएगा। बार सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि बैठक में खान शौलत हनीफ की सदस्यता पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें