फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बंजरिया गांव से बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2023 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। बंजरिया गांव में बांग्लादेश की एक महिला पहचान छिपाकर पिछले 17 साल से रह रही थी। पासपोर्ट आवेदन की जांच के लिए रविवार को पुलिस जब गांव पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

महिला की पहचान बांग्लादेश के गोपालगंज जनपद के थाना मुंशीपुर के गांव जौलीपुर निवासी निपुन देवी के तौर पर हुई है। महिला ने बताया कि करीब 17 साल पहले उसने अपनी मौसेरी बहन के साथ बार्डर पार करके भारत में प्रवेश किया था। भटकते-भटकते वह बरेली पहुंची। यहां आकर उसने हिंदू धर्म अपनाकर बंजरिया गांव निवासी एक व्यक्ति से शादी कर ली। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए।
उसने पहचान के कई प्रमाणपत्र भी बनवा लिए। कुछ दिन पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन की जांच के लिए पुलिस गांव पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। थाना इंचार्ज क्राइम इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव नहीं पहुंची एलआईयू
17 साल से पहचान छिपाकर रह रही महिला के बारे में एलआईयू को कोई जानकारी नहीं हुई। महिला ने कई दस्तावेज भी बनवा लिए। पासपोर्ट के लिए भी आवेदन कर दिया। रविवार को जब उसे गिरफ्तार किया गया तब भी एलआईयू की टीम गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें