फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जानलेवा हमले के आरोपी की सजा पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिस्टल से फायर कर दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को सत्र अदालत प्रयागराज से मिली सात साल की कैद व पांच हजार जुर्माने पर रोक लगा दी है। साथ ही मूल पत्रावली तलब करते हुए अभियुक्त प्रमोद कुमार की जमानत मंजूर कर ली है।
विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति एसके पचौरी ने प्रमोद कुमार की अपील की सुनवाई करते हुए दिया है। मामले में यदुनंदन व फूलकली स्कूटर से कौशाम्बी के सरायअकिल से घर आ रहे थे कि उन पर देसी पिस्टल से फायरिंग की गई। चार नामजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस चार्जशीट पर गैंगस्टर ऐक्ट के तहत विशेष अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। जिसे अपील में चुनौती दी गई है।
अपीलार्थी अधिवक्ता का कहना था कि इन्हें सबूतों पर एक सह अभियुक्त को बरी किया जा चुका है। एक अभियुक्त को जमानत पर रिहा किया गया है। ट्रायल के दौरान याची ने जमानत का दुरुपयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें