करछना। क्षेत्र के पड़ोखरा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक पं. अरुणेक्षण राम त्रिपाठी ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि बाल कृष्ण ने हर किसी का मन मोह लिया। हर कोई उन्हें गोद में लेकर खिलाने को उत्सुक था। इस दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी भी निकाली गई।