बेली अस्पताल में विभिन्न मांगों कोलेकर धरने पर बैठे चतुर्थ श्रेणीकर्मचारी संघ के सदस्य।
- फोटो : shiv tripathi
तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल एडीएम विनोद कुमार व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके तिवारी के आश्वासन के बाद बृहस्पतिवार की सुबह समाप्त हो गई। कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर लंबित वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर दो दिन के अंदर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह फिर से हड़ताल पर बैठ जाएंगे। अपने चार माह के बकाया वेतन को लेकर बुधवार की सुबह बेली अस्पताल के आउट सोर्सिंग कर्मचारी जिसमें नर्स, वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मी सहित अन्य शामिल हैं, काम-काज ठप्प कर हड़ताल पर चले गए थे। इस दौरान करीब 60 कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय व जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए बकाया वेतन के भुगतान की मां की थी।