फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भांजी की हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, मोबाइल पर बात करने पर किया था हमला

Sat, 18 Nov 2023 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

22 सितंबर को करीब 11 बजे आरोपी राजकुमार उर्फ बच्चा ने अपनी भांजी निशा को मोबाइल पर किसी से बात करते देखकर बौखला गया था। उसने चापड़ से निशा की गर्दन पर कई वार किए।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद जिला व सत्र न्यायालय ने भांजी की हत्या के आरोपी मामा की जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया। यह आदेश जिला जज संतोष राय की अदालत ने दिया है। मामला थानाक्षेत्र एयरपोर्ट के बजहा गांव का है। 22 सितंबर को करीब 11 बजे आरोपी राजकुमार उर्फ बच्चा ने अपनी भांजी निशा को मोबाइल पर किसी से बात करते देखकर बौखला गया था। उसने चापड़ से निशा की गर्दन पर कई वार किए। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद वह एयरपोर्ट थाने पहुंचा और पुलिस को हत्या की खबर दी थी। जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि दलीलों को सुनने के बाद जिला जज ने जमानत अर्जी निरस्त कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें