अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 21 से 23 जून तक योनेक्स सनराइज स्वर्गीय देवेंद्रनाथ प्रथम उत्तर प्रदेश वेटेरन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में हो रही इस प्रतियोगिता का संचालन इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से नियुक्त टेक्निकल टीम करेगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 175 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अर्जुन अवार्डी ओलंपियन अभिन्न श्याम गुप्ता शिरकत करेंगे। इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार तिवारी ने इस संबंध में बैठक के बाद जानकारी दी।