हरिसेनगंज- एथिलीट बबिता को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत करते एमएलसी सुरेंद्र चौधरी
गत दिनों अमेरिका के बर्मिंघम शहर में संपन्न हुए वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम में चार पदक जीतकर इतिहास रचने वाली बबिता पटेल को एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। मऊआइमा विकास खंड के तिली का पुरा निवासी बबिता पटेल द्वारा अमेरिका के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम में चार पदक जीतने के बाद गांव पहुंचने पर बधाई देने वालों का तिली के पूरा गांव में हुजूम लगा है।इसी क्रम में सोमवार को एमएलसी सुरेंद्र चौधरी घर पहुंच कर उन्हें चांदी का मुकुट पहना कर बधाई दी। गांव में जल्द स्टेडियम बनवाने का भरोसा भी दिलाया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शुक्ला,सभासद राहुल ठाकुर,अधिवक्ता अनुपम शुक्ला सहित दर्जनों लोगों ने बबिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बबिता के पिता राम नेवाज पटेल ने सभी अतिथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।