फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पूरामुफ्ती में बीए छात्र ने फंदे से दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- परिवार को परेशान न किया जाए

Sat, 03 Oct 2026 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूरामुफ्ती के विष्णुपुरी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नगर की कुशवाहा बस्ती में शनिवार को बीए के छात्र अनुराग कुमार (19) का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
छात्र ने की खुदकुशी। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती के विष्णुपुरी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नगर की कुशवाहा बस्ती में शनिवार को बीए के छात्र अनुराग कुमार (19) का शव फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में अनुराग ने लिखा, ‘मुझसे कोई गलती हुई तो क्षमा मांगता हूं, परिवार को परेशान न किया जाए।’ अंत में उसने हंसता हुआ चेहरा (इमोजी) भी बनाया है।

मूलरूप से कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी अनुराग के माता-पिता की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। अनुराग पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह संदीपन घाट क्षेत्र के रसूलाबाद उर्फ कोइलाहा गांव स्थित शहीद कैप्टन डिग्री कॉलेज में पढ़ता था।

बड़ा भाई सुनील कुमार सरोज अधिवक्ता हैं और प्रयागराज कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम अनुराग घर पर था, जबकि सुनील पत्नी और बेटे के साथ लाइब्रेरी गए थे।

लौटने पर अनुराग के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका था। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी शांतनु सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें