फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन घर पहुंचा अवनीश का शव, परिजनों की चीत्कार से गूंज उठा गांव

Thu, 11 Sep 2025 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हत्या के दूसरे दिन, पोस्टमॉर्टम के बाद छात्र अवनीश पांडे (17) का शव कौंधियारा के गढ़वा कला स्थित उसके घर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिता शव से लिपटकर बिलखते रहे, जबकि मां संगीता देवी और बहन बार‑बार बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन
अवनीश पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या के दूसरे दिन, पोस्टमॉर्टम के बाद छात्र अवनीश पांडे (17) का शव कौंधियारा के गढ़वा कला स्थित उसके घर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिता शव से लिपटकर बिलखते रहे, जबकि मां संगीता देवी और बहन बार‑बार बेहोश हो रही थी। आसपास के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा रहा।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्र के गले व सीने के नीचे लगे गहरे घाव से मौत की पुष्टि हुई। छोटे भाई दिग्विजय पांडेय ने बताया कि आरोपी छात्र अभय पाठक और आशुतोष सोनी ने अवनीश को बहाने से छत पर बुलाया और अचानक हमला कर दिया। वहीं, पिता अमित पांडेय ने आरोप लगाया कि शिक्षक पप्पू मिश्र ने षड्यंत्र रचकर छात्रों को हत्या के लिए उकसाया। पिता ने यह भी कहा कि यह घटना वर्षों पुरानी पारिवारिक दुश्मनी से जुड़ी है।

वहीं, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए तीन थानों की पुलिस तैनात रही। छात्र का शव घर पहुंचने पर डीसीपी यमुनानगर डीसीपी विवेकचंद्र यादव भी पीड़ित के घर पहुंचे और आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। शाम को मनइया घाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें