बुलंदशहर में 13-16 अगस्त तक हुई राज्यस्तरीय सब जूनियर बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रयागराज की अवंतिका तिवारी ने 55 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। साथ ही उदयीमान खिलाड़ी भी चुनी गईं। इसमें कुल दस मंडल की टीम ने हिस्सा लिया, जिसमें गोरखपुर मंडल पहले स्थान पर रही। प्रयागराज मंडल से कुल सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें अवंतिका अग्रवाल के अलावा दिव्यांशी ने 37 किग्रा भार वर्ग में रजत और वैष्णवी ने 46 और 29 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। मंडल की टीम की इस उपलब्धि पर जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव अतुल सिद्धार्थ, अध्यक्ष राजू जायसवाल और बॉक्सिंग संघ एसएन मिश्रा, अभय वर्मा, नवीन पोरवाल, आशीष मिश्रा, प्रशिक्षक मनोज कुमार, अर्पिता सिंह और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह आदि ने बधाई दी है।