छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन बुधवार को 78 वें दिन भी जारी रहा। अजय सम्राट के नेतृत्व में छात्रसंघ बहाली आंदोलन को पूर्व उपाध्यक्ष आदिल हमजा साहिल ने अपना समर्थन दिया। अनशन पर बैठे छात्रों से न तो कुलपति वार्ता करने आए और न मांगों पर ध्यान दिया। धरने पर जिया कोनेन रिजवी, मो. मुबाशिर हारुन, नवनीत यादव, आनंद संसद, मोहम्मद ओवादा, अनीश यादव, आदित्य यादव, प्रकाश सिंह यादव, मोहम्मद जैद, शरद शंकर, बेली सिंह, मुकेश यादव, उदित कुमार, युवराज सिंह मौजूद रहे।