फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर खेत में आने के विरोध पर मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
जानवर खेत में जाने की विरोध पर मारा चाकू प्रयागराज। धूमनगंज के मरियाडीह में जानवर खेत में आने का विरोध करने पर अमीर नाम के युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। भुक्तभोगी के भाई अमीर हमजा का आरोप है कि दोपहर में मरियाडीह के ही रहने वाले आफताब का जानवर उसके खेत में घुसकर फसल नष्ट करने लगा। इसका विरोध करने पर आफताब ने उसके भाई अमीर माविया को चाकू मार दिया जिससे उसके हाथ में जख्म हो गया। शिकायत पर धूमनगंज पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ...................................…………… मकान बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी प्रयागराज। झूंसी निवासी दिनेश कुमार भारतीय ने मकान बेचने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पांच लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि मकान बेचने के नाम पर उससे लाखों रुपए ले लिए गए और जब उसने बैनामा करने की बात कही तो जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर वरुण सिंह समेत पांच लोगों पर मुकदमा लिख कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें