नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के मामले में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने शहर के तेलियरगंज निवासी मनीष कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। मनीष को पहले भी एक बार भोपाल से उसकी पत्नी अमिता के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। वर्तमान में वह जमानत पर था। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर एटीएस ने रविवार को प्रयागराज से फिर गिरफ्तार किया है।