फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Murder Case : अतीक अंतिम संस्कार में दोनों नाबालिग बच्चों के शामिल होने की चर्चा, प्रशासन ने किया इनकार

Sun, 16 Apr 2023 10:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद अतीक के दोनों नाबालिग बच्चों को बाल सुधार गृह से निकालकर कब्रिस्तान ले जाने की चर्चा रही। हालांकि प्रशासन और बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक और अशरफ के शवों को किया गया दफन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद अतीक के दोनों नाबालिग बच्चों को बाल सुधार गृह से निकालकर कब्रिस्तान ले जाने की चर्चा रही। हालांकि प्रशासन और बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है। डीएम ने भी कहा कि अतीक के बच्चों को बाल सुधार गृह से नहीं निकाला गया था। एंबुलेंस में शव के साथ दो बच्चों के बैठने की तस्वीर मीडिया में आने पर लोगों ने इसे अतीक के नाबालिग बच्चे समझ लिया। 

बाद में पता चला कि यह दूसरे कोई रिश्तेदार थे जो शव के साथ एंबुलेंस में सवार थे। हालांकि अशरफ की दो बेटियां कब्रिस्तान पहुंचीं थीं। रविवार देर शाम अतीक और अशरफ के शवों को दफनाने के लिए कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान लाया गया। कब्रिस्तान के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। कब्रिस्तान की तरफ जाने वाले हर सड़क पर बैरिकेडिंग कर बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें