विधायक राजू पाल हत्याकांड की गवाह के भाई से रंगदारी मांगी गई है। इस मामले में करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रुखसाना राजू पाल हत्याकांड की गवाह हैं। उनके भाई नूर अख्तर से अतीक अहमद के गुर्गों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इस मामले में नूर अख्तर ने करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा मुबारक, शराफत, इशरत और अरबाज पर दर्ज कराया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।