फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक-अशरफ हत्याकांड : एसआईटी को मिले अहम सबूत, तीनों शूटरों से फिर होगी पूछताछ

Wed, 17 May 2023 03:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विवेचना में जुटी एसआईटी अब तक 60 से अधिक लोगों का बयान ले चुकी है। इसके अलावा सीन रीक्रिएशन के साथ ही तीनों शूटरों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर भी पूछताछ कर चुकी है। मौके से बरामद हथियारों को भी बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक-अशरफ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक-अशरफ हत्याकांड में गिरफ्तार शूटरों से जल्द ही दोबारा पूछताछ हो सकती है। मुकदमे की विवेचना कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को चश्मदीदों के बयान से कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो हत्याकांड से जुड़े राज को खाेलने में बेहद अहम हो सकते हैं। ऐसे में एसआईटी की ओर से जल्द ही इसके लिए अर्जी दी जा सकती है।

विज्ञापन


विवेचना में जुटी एसआईटी अब तक 60 से अधिक लोगों का बयान ले चुकी है। इसके अलावा सीन रीक्रिएशन के साथ ही तीनों शूटरों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर भी पूछताछ कर चुकी है। मौके से बरामद हथियारों को भी बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा जा चुका है। सूत्रों का कहना है कि विवेचना के क्रम में एसआईटी को कुछ ऐसे क्लू मिले हैं जो हत्याकांड से जुड़े राज खोलने में बेहद मददगार हो सकते हैं।

मसलन घटना के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान से यह साफ हो गया है कि शूटर वारदात से कितनी देर पहले वहां पहुंचे थे। इस दौरान उनकी गतिविधियां क्या थीं, हत्या से ठीक पहले वह क्या करते रहे, इसका भी ब्योरा एसआईटी के पास उपलब्ध हो गया है। ऐसे में तमाम ऐसे क्लू मिले हैं जिनके संंबंध में गहराई से पड़ताल की जाए तो हत्याकांड से जुड़े बड़े राज का पर्दाफाश हो सकता है। यही वजह है कि एसआईटी अब दोबारा शूटरों से पूछताछ की तैयारी में है। हालांकि इसके लिए उसे कोर्ट से अनुमति लेनी होगी। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी जल्द ही इसके लिए अर्जी भी दे सकती है।

विज्ञापन

बयानों का फुटेज से कराया जा रहा मिलान

उधर एसआईटी इस मामले में सीबीआई की तर्ज पर विवेचना कर रही है। घटना के जो भी चश्मदीद हैं, उनके बयान में बताई गई एक-एक बातों का मिलान भी वीडियो फुटेज से कराया जा रहा है। अगर बयान और फुटेज में कोई विरोधाभास है तो उसे लेकर भी संबंधित से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि बेहद हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते एसआईटी इस प्रकरण में फूंक-फूंककर कदम रख रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें