फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक - अशरफ हत्याकांड : अतीक, अशरफ की हत्या के आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा फिर बढ़ी

Fri, 12 May 2023 11:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम से विवेचक की ओर से तीनों आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य की 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की गई थी। तीनों को इसके पहले 29 अप्रैल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश किया गया था, तब अदालत ने 14 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाते हुए तीनों को प्रतापगढ़ जेल भेजने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
लवलेश तिवारी, सनी सिंह व अरुण मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या के आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। उन्हें अब 25 मई को फिर अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को सुरक्षा के मद्देनजर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम से विवेचक की ओर से तीनों आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य की 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की गई थी। तीनों को इसके पहले 29 अप्रैल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश किया गया था, तब अदालत ने 14 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाते हुए तीनों को प्रतापगढ़ जेल भेजने का आदेश दिया था। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों की पैरवी/बचाव के लिए कोई अधिवक्ता अभी तक नियुक्त नहीं हुआ है।

15 अप्रैल की रात तीनों ने कॉल्विन अस्पताल में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता चला था कि लवलेश बांदा, सनी सिंह हमीरपुर और अरुण मौर्य कासगंज का रहने वाला है। इनके पास से तुर्किए निर्मित जिगाना, गिरसान और एक कंट्री मेड पिस्टल बरामद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें