वाराणसी में 20-21 सितंबर को पुरुष वर्ग और 23-24 सितंबर को महिला वर्ग की प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता होने जा रही है। इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज मंडल की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह के मुताबिक जिला स्तरीय ट्रायल शनिवार को दोपहर दो बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 18 सितंबर को सुबह 11 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। इच्छुक पात्र खिलाड़ी स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रशिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।