असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान का परिणाम घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान के पांच पदों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आयोग की ओर से 31 जुलाई को साक्षात्कार के लिए 26 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें कुल 24 अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार साक्षात्कार के बाद आयोग की 31 जुलाई को हुई बैठक में रसायन विज्ञान विज्ञान के परिणाम का अनुमोदन करने के साथ आयोग की वेबसाइट www.uphesc.org एवं पोर्टल www.uphesconline.org पर परिणाम जारी कर दिया गया।