असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: पांच विषयों के परिणाम घोषित
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने उर्दू, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं प्राचीन इतिहास का परिणाम जारी किया
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने बुधवार को विज्ञापन संख्या 47 के तहत विज्ञापित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के पांच विषयों के परिणाम घोषित कर दिया है। जिन विषयों का परिणाम जारी किया गया है उसमें उर्दू, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं प्राचीन इतिहास शामिल है। आयोग के उप सचिव की ओर से जारी परिणाम में असिस्टेंट प्रोफेसर उर्दू के 11 पदों के सापेक्ष लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग में 60, ओबीसी में पांच, एससी-एसटी में पांच अभ्यर्थी सफल हुए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी के 147 पदों के लिए लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग से 446, ओबीसी से 198, एससी-एसटी से 71 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र के 121 पदों के सापेक्ष लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग से 546, ओबीसी से 110, एससी-एसटी से 66 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र के 33 पदों के सापेक्ष लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के 144, ओबीसी के 53, एससी-एसटी के 15 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर प्राचीन इतिहास के 17 पदों के सापेक्ष लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के 91, ओबीसी के 12 एवं एससी-एसटी के 10 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।