प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 47 में असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र के 100 पदों पर चयन के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी की ओर से जारी परिणाम में सामान्य वर्ग के 410 अभ्यर्थी-कटऑफ 132.58, ओबसी के 105 अभ्यर्थी-कटऑफ 141.57 एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के76 अभ्यर्थी-कटऑफ 125.84 पुरुष एवं 123.60 महिला को सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों के अनुक्रमांकों की सूची एवं कटऑफ आयोग के पोर्टल www.uphesconline.org व www.uphesc.org वेबसाइट पर अपलोड है।