फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हाथरस में छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, सिविल लाइंस से पुलिस ने पकड़ा

Thu, 20 Mar 2025 03:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाथरस में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर रजनीश कुमार को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी हाथरस की पुलिस ने की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर रजनीश कुमार को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी हाथरस की पुलिस ने की है। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे के पास एक होटल में देर रात छापा मारकर हाथरस पुलिस की 12 सदस्यीय टीम ने उसे दबोच लिया। रात में ही आरोपी को लेकर टीम हाथरस रवाना हो गई। आरोपी ने अपने किसी परिचित के यहां ठिकाना बना रखा था। इसकी जानकारी हाथरस पुलिस को लग गई। हालांकि सिविल लाइंस पुलिस ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के कब्जे से मिले मोबाइल में सात छात्राओं के अश्लील वीडियो मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें