फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia cup 2023 : यश दयाल का एशिया कप के लिए कैंप में आया बुलावा, अभी नहीं हुआ भारतीय टीम का एलान

Sun, 20 Aug 2023 07:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एशिया कप के इस कैंप में शामिल होकर यश टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। शनिवार को उन्हें बीसीसीआई की ओर से इस कैंप के लिए बुलावा आया है और सोमवार तक उन्हें कैंप में पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
क्रिकेटर यश दयाल अपने परिवार के साथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप-2023 का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है। इसके लिए भारतीय टीम का अभी एलान नहीं हुआ है। ऐसे में शहरवासियों के लिए एक खुशी की खबर आई है। दरअसल, एशिया कप के लिए बंगलूरू में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में सभी खिलाड़ियों को कैंप के लिए बुलाया गया है। शहर के यश दयाल को भी इस कैंप के लिए बुलावा आया है।

एशिया कप के इस कैंप में शामिल होकर यश टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। शनिवार को उन्हें बीसीसीआई की ओर से इस कैंप के लिए बुलावा आया है और सोमवार तक उन्हें कैंप में पहुंचने के लिए कहा गया है। यश के पिता चंद्रपाल दयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यश इस खबर से बेहद खुश है। वह कैंप में अच्छा प्रदर्शन कर जरूर टीम में अपनी जगह पक्की करेगा।

मालूम हो कि यश के लिए आईपीएल-2023 संस्करण बहुत अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में कैंप में बुलावा आना यश के उत्साह को बढ़ाने के लिए काफी है। यश फिलहाल रोजाना कई घंटे का अभ्यास कर अपनी गेंदबाजी में धार ला रहे हैं। मां राधा दयाल और बहन सूची दयाल भी यश के कैंप में जाने से बेहद खुश हैं। मां ने कहा कि वह बेटे के लिए प्रार्थना करेंगी की कि वह जल्द ही भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करे। यश सोमवार को दिल्ली से बंगलूरू पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें