फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अशरफ का साला फरार, कॉलेज में लगातार लग रही हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साले मो. जैद मास्टर का एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पूरामुफ्ती के एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज में लगातार उसकी हाजिरी लग रही है, जबकि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही वह गायब चल रहा है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मो. जैद मास्टर समेत दो पर कूटरचना, धोखाधड़ी में रिपाेर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जैद अशरफ की पत्नी जैनब के सात भाइयों में सबसे बड़ा है। वह पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर स्थित एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज में इतिहास के प्रवक्ता के पद पर तैनात है। 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड के बाद अगले दिन से वह घर छोड़कर गायब है। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह कॉलेज भी नहीं जा रहा है। इसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है। उधर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. याकूब ने पुलिस को बताया कि कॉलेज के हाजिरी रजिस्टर की जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई। रजिस्टर में 18 नवंबर 2023 तक जैद के दस्तखत मिले हैं जबकि इसके बाद 20 नवंबर से हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। खास बात यह कि दस्तखत उनके सामने नहीं किए गए और न ही इस दौरान उनकी मुलाकात कभी जैद से हुई।
चौंकाने वाली बात यह है कि दस्तखत का उपस्थिति पंजिका में पूर्व में किए गए हस्ताक्षर से मिलान भी नहीं हो रहा है। जिससे पता चलता है कि उपरोक्त हस्ताक्षर किसी की मिलीभगत से फर्जी तरीके से किया गया है। उन्होंने तहरीर में यह भी बताया कि हाजिरी रजिस्टर कॉलेज के प्रधान लिपिक एजाज अहमद के पास रहता है। डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर जैद मास्टर समेत दो खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


50 करोड़ की वक्फ संपत्ति बेचने में भी आरोपी
जैद मास्टर 50 करोड़ की वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जा करने, बेचने के मामले में पहले से ही नामजद है। पुलिस उसकी तलाश मेें जुटी हुई है। सितंबर 2020 में माफिया के खिलाफ चले अभियान में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने हटवा गांव में 600 वर्ग गज जमीन पर बने उसके आलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें