बहरिया के सिकंदरा निवासी अशफाक अहमद को दोबारा कांग्रेस का गंगापार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर स्व
कांग्रेस पार्टी ने गंगापार जिलाध्यक्ष के रूप में अशफाक अहमद को दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें फिर से जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। अशफाक अहमद ने शीर्ष नेताओं का आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी के इस भरोसे को अपने संघर्ष, मेहनत और संगठन की मजबूती से कायम रखेंगे। इस मौके पर फाफामऊ प्रभारी मंजू मौर्या, जिला महासचिव शमशुल कमर, देवराज उपाध्याय, मो. फारुक, सुरेश पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।