आशा बहुओं और संगिनियों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी मेजा में धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर दस सूत्रीय ज्ञापन डॉ. बबलू सोनकर को सौंपा। अध्यक्ष किरन सिंह ने मानदेय के बजाय वेतन देने, नियमित करने और दुर्घटना बीमा दो लाख से बढ़ाकर दस लाख रुपये करने की मांग उठाई। मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। 23 अक्तूबर को लखनऊ में धरना देने की रणनीति बनाई गई। सीएचसी के मीटिंग हॉल में ताला बंद होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। डॉ. सोनकर ने ज्ञापन सीएमओ को भेजने की बात कही। धरने में दर्जनों आशा बहुएं और संगिनियां शामिल रहीं।