राजकीय इंटर कॉलेज में एक दिवसीय कला उत्सव का आयोजन बुधवार को होगा। इसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना है। कला उत्सव में जिले के कई स्कूलों से कक्षा 9, 10, 11 व 12 के विद्यार्थी प्रतिभाग करेगें। कला उत्सव का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे।