ट्रॉफी के साथ लखनऊ आर्मी पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
न्यू कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय मध्य कमांड क्लस्टर-तीन जूनियर बॉयज (अंडर-15) फुटबॉल टूर्नामेंट में लखनऊ का आर्मी पब्लिक स्कूल अव्वल बना। प्रयागराज के आर्मी पब्लिक स्कूल दूसरे और वाराणसी का आर्मी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। लखनऊ के आर्मी पब्लिक स्कूल के अभिषेक सिंह को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। विद्यालय की प्राचार्य नीनाशंकर ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।