फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जर्जर सरकारी दुकानों, जलभराव की समस्या से अवगत कराया

Sat, 22 Aug 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की जर्जर सरकारी दुकानों और जलभराव की समस्या को ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी सोरांव और खंड विकास अधिकारी कौड़िहार को अवगत कराया है।
विज्ञापन

प्रधान रवि केसरवानी ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को दिए पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत की सरकारी दुकानें करीब 60 साल पुरानी है। सभी दुकानें काफी जर्जर हो चुकी है। किसी भी समय अप्रिय घटना से नकारा नहीं जा सकता है। इस संबंध में कई बार शिकायतें की गई लेकिन दुकानों को ध्वस्त नहीं किया गया। उन्होंने पत्र में बताया कि जलभराव से प्रयागराज- रायबरेली हाईवे कौड़िहार बाजार में सरस्वती देवी परमानंद सिंहा इंटर कॉलेज का कैंपस पानी से भर गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल पुरानी दुकानों को ध्वस्त करा कर आधुनिक नई दुकानें बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें