फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : स्क्रूटनी के लिए 19 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, चालान के माध्यम से जमा होगा शुल्क

Sat, 26 Apr 2025 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी शुल्क चालान के माध्यम से जमा होगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी शुल्क चालान के माध्यम से जमा होगा।

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, स्क्रूटनी शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से (लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड के लिए अलग-अलग) निर्धारित है। स्क्रूटनी से संबंधित आवश्यक निर्देश परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी जिन विषयों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। इसके बाद ऑनलाइन भरे स्क्रूटनी आवेदन के विवरणों को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट के साथ स्क्रूटनी के लिए जमा किए गए शुल्क के मूल चालान पत्र को उसके सत्यापन के लिए आवेदन की हार्डकॉपी के साथ संलग्न कर उसे रजिस्टर्ड डाक से परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को निर्धारित तिथि 19 मई तक भेज देंगे।

क्षेत्रीय कार्यालय को सीधे, कूरियर अथवा डाक के माध्यम से प्रेषित कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सचिव ने बताया, 19 मई के बाद जमा किए गए चालान के साथ प्रेषित स्क्रूटनी के आवेदन पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी। इसके लिए संबंधित परीक्षार्थी ही उत्तरदायी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें