उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खान निरीक्षक भर्ती-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस बारे में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
खान निरीक्षक के 55 पदों पर भर्ती के लिए 5601 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 2060 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने सात फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें 177 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए। सफल घोषित किए गए इन अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना है। आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू होने जा रही है।