फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Bar Council : यूपी बार कौंसिल चुनाव में अनुराग पांडेय आगे, दूसरे नंबर पर शिवकिशोर गौड़

Fri, 29 May 2026 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश बार कौंसिल चुनाव की मतगणना में मौजूदा उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय 3452 मत हासिल कर प्रदेश भर में नंबर एक पर मजबूती से जमे हुए हैं। मौजूदा अध्यक्ष बुलंदशहर के शिव किशोर गौर 2923 मतों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बार कौंसिल चुनाव की मतगणना में मौजूदा उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय 3452 मत हासिल कर प्रदेश भर में नंबर एक पर मजबूती से जमे हुए हैं। मौजूदा अध्यक्ष बुलंदशहर के शिव किशोर गौर 2923 मतों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बरेली के शिरीष कुमार मेहरोत्रा 2373 मत पाकर तीसरे पायदान पर हैं।

वहीं, लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल 2052 मतों के साथ चौथे और कानपुर के ही अंकज मिश्रा 1938 मतों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। गोंडा के अजय शंकर श्रीवास्तव 1818 मतों के साथ छठे और आगरा के हरजीत अरोरा 1778 मतों के साथ सातवें स्थान पर संघर्ष कर रहे हैं। शीर्ष 10 की सूची में लखनऊ के जानकी शरण पांडे, प्रयागराज के पंचू राम मौर्य और कानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र स्वरूप भी शामिल हैं।

कानपुर नगर में अनुराग पांडेय को 1575 वोट मिले हैं। जौनपुर 346, फर्रुखाबाद 206, बदायूं 180 वोट मिले हैं। अपनी इस बढ़त पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कानपुर निवासी अनुराग पांडेय ने सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। बता दें कि अब लगभग 44 जिलों की मतगणना पूरी हो चुकी है। अंतिम परिणाम आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें