मीरगंज। पात्र लोगों के अंत्योदय राशनकार्ड काटकर अपात्रों के बनाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पूर्ति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत पिपरिया के राधेश्याम, नोनीराम, छदम्मी लाल, नत्थू लाल, देवकी नंदन, रामवीर सावित्री, आसेराम, मंगलसेन आदि ने बताया कि गांव में चुनावी रंजिश के चलते सांठगांठ करके रिक्शा चालक, दिव्यांग, मजदूर, भूमिहीन पात्र लोगों के राशनकार्ड नहीं बने हैं। जबकि अपात्रों के कार्ड बना दिए गए हैं। अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। पूर्ति निरीक्षक व बीडीओ को जांच करने के लिए पत्र भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अधिकारी जांच नहीं कर रहे है। इसलिए परेशान होकर ग्रामीण प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए हैं।
पूर्ति निरीक्षक सलिल भटनागर ने बताया कि एक बार टीम जांच करने गांव गई थी, लेकिन वहां पक्ष और विपक्ष के लोग आमने-सामने आ गए थे। इससे विवाद की स्थिति बन गई थी। इसलिए जांच नहीं हो सकी। अब जांच टीम ने पुलिस बल की मांग की है। पुलिस मिलने के बाद गांव जाकर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
एसपी देहात ने नवीन चौकी स्थल का लिया जायजादुनका। थाना शाही क्षेत्र के गांव में मंजूर नई पुलिस चौकी हल्दीकला का जायजा एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा ने शुक्रवार दोपहर किया। ग्राम प्रधान विजय गंगवार व प्रभारी निरीक्षक शाही सतीश कुमार नैन को चौकी निर्माण के संबंध निर्देश दिए।
चौकी के भवन निर्माण के लिए जगह को चिह्नित किया गया है। उसे देखा, इसके बाद ग्रामीणों की मांग पर चौकी बीच गांव में बने मकान से हटाकर सरकारी पंचायत भवन में शिफ्ट करने का आदेश दिया। कहा, सरकारी जगह पर मिट्टी पटान कराकर शीघ्र ही भवन निर्माण का प्रस्ताव बनाकर धन स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। संवाद