फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : किसान नेता अनुज सिंह पर एक और एफआईआर दर्ज, पीडीए की टीम से धक्कामुक्की का आरोप

Sat, 11 Jul 2026 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अवैध प्लॉटिंग के आरोप में पहले से 10 एफआईआर का सामना कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
अनुज सिंह, अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन युवा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध प्लॉटिंग के आरोप में पहले से 10 एफआईआर का सामना कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। झलवा स्थित अमृत वाटिका को सील करने पहुंची प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्कामुक्की और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में धूमनगंज थाने में एक और एफआईआर दर्ज कराई है।

पीडीए सुपरवाइजर विशाल कुमार भारती के मुताबिक, जोनल अधिकारी सूरज पटेल और अवर अभियंता विनोद गुप्ता के साथ टीम शुक्रवार को झलवा के मयूर विहार कॉलोनी स्थित एक बारातघर/लॉन को सीलिंग करने पहुंची थी। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान भू-स्वामी लालचंद्र पटेल, संचालक अनुज सिंह व मुकुंद यादव समेत करीब अज्ञात 100 लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने टीम के साथ धक्कामुक्की कर सरकारी कार्रवाई रुकवा दी। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें