अनुज सिंह, अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन युवा।
- फोटो : अमर उजाला।
अवैध प्लॉटिंग के आरोप में पहले से 10 एफआईआर का सामना कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। झलवा स्थित अमृत वाटिका को सील करने पहुंची प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्कामुक्की और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में धूमनगंज थाने में एक और एफआईआर दर्ज कराई है।
पीडीए सुपरवाइजर विशाल कुमार भारती के मुताबिक, जोनल अधिकारी सूरज पटेल और अवर अभियंता विनोद गुप्ता के साथ टीम शुक्रवार को झलवा के मयूर विहार कॉलोनी स्थित एक बारातघर/लॉन को सीलिंग करने पहुंची थी। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान भू-स्वामी लालचंद्र पटेल, संचालक अनुज सिंह व मुकुंद यादव समेत करीब अज्ञात 100 लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने टीम के साथ धक्कामुक्की कर सरकारी कार्रवाई रुकवा दी। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, जांच की जा रही है।