फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छठ पूजा के लिए दो और स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। शनिवार 18 नवंबर को रेलवे द्वारा दरभंगा से नई दिल्ली और सहरसा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दोनों ही ट्रेन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित होगी। गाड़ी संख्या 02261 दरभंगा से शनिवार 18 नवंबर की रात दस बजे चलेगी, जो अगले दिन सुबह 8.25-8.30 बजे प्रयागराज जंक्शन और शाम 6.15 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। इसी तरह सहरसा से गाड़ी संख्या 02263 शनिवार की रात 11.45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11.40-11.45 बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 11.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें