फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज की अंकिता ने वाराणसी की ऋषिभा को 3-0 से हराया

Sun, 16 Jul 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
महामना मदन मोहन मालवीय स्मारक राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुआ। अमेचर सॉफ्ट टेनिस यूपी के महासचिव प्रशांत शर्मा के अनुसार पहले दिन सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रयागराज की अंकिता ने वाराणसी की ऋषिभा को 3-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, जूनियर बालक वर्ग में ओम यादव ने अंकित कुमार को 3-0, यश पटेल (प्रयागराज) ने शांतनु चौहान (लखनऊ) को 3-0 से हरा दिया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल का मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें