फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : घर से नाराज होकर प्रयागराज जंक्शन पहुंच गई छोटी बच्ची, आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

Sun, 05 May 2024 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बच्ची के घर वालों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। शनिवार रात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक कुलवीर सिंह प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान फुट ओवरब्रिज संख्या तीन पर एक दस वर्षीय बच्ची रोशनी (नाम परिवर्तित ) उन्हें दिखी। रोते देख पूछताछ की गई तो उसने खुद को रसूलपुर निवासी बताया।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक छोटी बच्ची शनिवार रात प्रयागराज जंक्शन पहुंच गई। शुक्र रहा कि बच्ची पर आरपीएफ की नजर पड़ गई। नाम व पता आदि पूछने के बाद लिखापढ़ी कर बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। बच्ची के घर वालों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। शनिवार रात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक कुलवीर सिंह प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान फुट ओवरब्रिज संख्या तीन पर एक दस वर्षीय बच्ची रोशनी (नाम परिवर्तित ) उन्हें दिखी। रोते देख पूछताछ की गई तो उसने खुद को रसूलपुर निवासी बताया। बाद में बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन, प्रयागराज की सुपरवाइजर सीमा पाल को सौंप दिया गया।

इसी तरह एक किशोरी मिर्जापुर स्टेशन पर आरपीएफ को मिली। यहां उससेे पूछताछ की गई तो उसने अपना निवास स्थान मुंबई बताया। यह भी कहा कि वह घर वालों से नाराज होकर बिना बताए ट्रेन से यहां पहुंची। यहां पानी लेने के लिए उतरी तो ट्रेन चल पड़ी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि महिला कांस्टेबल ज्योति रानी को मौके पर बुलाकर किशोरी को आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर में निगरानी में रखा गया और बाद में जिला बाल कल्याण समिति मिर्जापुर को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें