फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डीजे बजाने पर नाराज काजी ने निकाह पढ़ाने से किया इन्कार, दूसरे काजी ने पूरी की रस्म

Sat, 04 Apr 2026 05:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मऊआइमा (प्रयागराज)

सार

इलाके में एक युवक की शादी के दौरान अजीब मामला सामने आया। जब डीजे बजाने पर नाराज काजी ने निकाह पढ़ाने से इन्कार किया दिया। बाद में दूसरे काजी ने सभी बारातियों से वजू कराया और दूल्हे को नहलाया। तब जाकर देर रात निकाह हुआ।
विज्ञापन
बरात में डीजे बजाने पर काजी ने निकाह पढ़ाने से किया इ्न्कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाके में एक युवक की शादी के दौरान अजीब मामला सामने आया। जब डीजे बजाने पर नाराज काजी ने निकाह पढ़ाने से इन्कार किया दिया। बाद में दूसरे काजी ने सभी बारातियों से वजू कराया और दूल्हे को नहलाया। तब जाकर देर रात निकाह हुआ।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव से जौनपुर बरात गई थी। जहां बराती डीजे पर ठुमका लगाते हुए लड़की के घर पहुंचे। इस दौरान लड़की पक्ष आवभगत न करते हुए डीजे बजाने पर नाराज हो गए। इसको लेकर दोनों पक्षों तकरार होने लगी। डायल 112 नंबर की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाया।

घंटों मान-मनौव्वल के बाद दोनों पक्ष राजी हो गए, लेकिन काजी ने निकाह पढ़ाने से मना कर दिया। उन्होंने बरातियों को खरी-खोटी सुनाते हुए वहां से चले गए। घंटों इंतजार के बाद किसी तरह दूसरे काजी को बुलाया गया। जहां उसने दूल्हे को स्नान करने और बरातियों से वजू कराने और दुआ करके गलती मानने की शर्त रख दी।

इसके बाद काजी ने सामूहिक दुआ कराकर अल्लाह से तौबा कराई कि आज के बाद से कहीं भी डीजे नहीं बजाएंगें। फिर जाकर निकाह हुआ। बृहस्पतिवार को बजाय शुक्रवार को सुबह युवती की विदाई हुई।

नाच-गाना शरीयत में हराम है। अल्लाह से तौबा करने और माफी मांगने के बाद निकाह पढ़ाया गया। -मौलाना उबैद उल्ला, काजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें