फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आनंद मार्ग प्रचारक संघ का तीन दिवसीय सेमिनार शुरू

Sat, 04 Jul 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज में त्रिदिवसीय आनंद मार्ग सेमिनार का शुभारंभ - फोटो : Archive
विज्ञापन
आनंद मार्ग प्रचारक संघ का तीन दिवसीय सेमिनार शुक्रवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु सकाश, प्रभातफेरी और ध्वज वंदना से हुआ। केंद्रीय प्रशिक्षक आचार्य संपूर्णानंद अवधूत ने महामंत्र का आध्यात्मिक अर्थ समझाया। इसे साधना में सहायक और आनंद प्रदान करने वाला बताया गया। आनंद मार्ग प्रवर्तक आनंदमूर्ति की प्रतिकृति पर पुष्पांजलि अर्पित कर सेमिनार का उद्घाटन हुआ। इसमें रूप एवं रूपातीत, भक्ति सेतु जैसे विषयों पर चर्चा हुई। प्रतिदिन योग, ध्यान, आसन, कौशिकी, तांडव का प्रशिक्षण और विभिन्न विषयों पर व्याख्यान होंगे। इस मौके पर मुख्य व्यवस्थापक आचार्य राघवानंद अवधूत, आचार्य शांत व्रतानंद अवधूत, अरविंद, सुशील कुमार, डॉ. धर्मपाल, तुलाराम, संतोष, आकाश एवं अंकित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें