मछली मारने गए वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थरवई क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव का राम लखन भारतीय (66) पुत्र स्व. राम भजन सोमवार को चकिया गांव के पास स्थित तालाब में मछली मारने गए थे। मछली मारते समय वह तालाब के गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। जब तक लोग पहुंचकर उसे बाहर निकालते वृद्ध की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।