कौड़िहार के एक अस्पताल से घर लौट रही बुजुर्ग महिला को स्कूल वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त घायल महिला की रास्ते में मौत हो गई। राजपति देवी(65) पत्नी स्व राम दुलारे यादव निवासी जगदीशपुर चांधन(खुझिया) सोमवार को कौड़िहार के अस्पताल में भर्ती अपने भतीजी को देखने के लिए आई हुई थी। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह कौड़िहार चौराहे पर पहुंची। नवाबगंज से फाफामऊ की तरफ आ रहे वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जिन्हें पहले सीएचसी कौड़िहार ले आया गया। हालत नाजुक होने पर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। स्कूली वाहन का चालक स्वरूप रानी अस्पताल ले जाने के बजाय बगैर महिला के परिजन को सूचना दिए फाफामऊ के एक निजी अस्पताल ले गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। चालक मौका पाकर वाहन को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची वाहन को कब्जे में ले लिया। मृतका के पांच बेटियां व तीन बेटे हैं। मृतक के बेटे राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।