मऊआइमा के एक गांव में दुकान पर सामान खरीदने जा रही आठ वर्षीय बच्ची के संग दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। एफआईआर के मुताबिक, रविवार शाम बच्ची गांव के एक परचून की दुकान पर जा रही थी। तभी पहले से घात लगाए आरोपी उसे पकड़कर ले जाने लगा। घटना दुकान पर बैठीं दो महिलाओं ने देख लिया और मौके पर पहुंच गई। वहीं, पीछे-पीछे दुकानदार और मासूम के पिता भी आ गए। यहां उन्होंने देखा के मासूम के कपड़े अस्त व्यस्त थे। मासूम ने बताया कि युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े उतारकर दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं, परिजनों को देखकर युवक वहां से भाग निकला। मऊआइमा पुलिस ने आरोपी प्रतीक कुमार मिश्रा पर केस दर्ज किया। बता दें कि शनिवार को पांच वर्षीय बच्ची के संग दुष्कर्म का भी मामला सामने आया था।