फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

exclusive : अमिताभ बच्चन ने कभी नहीं ली पैतृक गांव बाबूपट्टी की सुध, गांव के लोग बोले- इंतेहा हो गई इंतजार की

Thu, 22 Oct 2020 01:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अमिताभ
विज्ञापन

‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने भले ही अपने पैतृक गांव बाबूपट्टी में कुछ करने की हसरत जताई हो, लेकिन हकीकत यह है कि उन्होंने कभी भी बाबूपट्टी की सुध नहीं ली। 14 बरस पहले बाबूपट्टी आईं उनकी पत्नी जया बच्चन ने पूरे परिवार समेत आने का वायदा किया था, लेकिन वो आज तक पूरा न हो सका। बाबूपट्टी के ग्रामीण अमिताभ को उनकी ही फिल्म ‘शराबी’ का गाना याद दिलाते हुए कह रहे हैं कि इंतेहा हो गई इंतजार की।  

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
दरअसल अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को ‘ कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी)’ कार्यक्रम में अपने गांव बाबू पट्टी प्रतापगढ़ को याद किया था। इस दौरान अमिताभ से एक प्रतिभागी के रिश्तेदार ने आग्रह किया कि वह अपने गांव बाबू पट्टी जरूर जाएं। इस पर अमिताभ ने कहा कि मुझे वहां जाना है और वहां के लिए कुछ करना भी है। भले ही वह स्कूल का निर्माण हो या फिर कुछ और। बाबू पट्टी गांव सदी के महानायक का पैतृक गांव भले ही है, मगर उनका सीधा संपर्क पैतृक गांव से कभी नहीं रहा।

अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan
न ही गांव के किसी व्यक्ति से वह परिचित हैं। जया बच्चन को बाबू पट्टी आए 14 साल बीत गए, लेकिन बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य बाबू पट्टी नहीं आया। सालों से बाबू पट्टी गांव बिग बी के नाम पर सुर्खियां बटोर रहा है, मगर उसे अमिताभ बच्चन के दर्शन आज तक नहीं हुए। बुुधवार को बिग बी की उपेक्षा से आहत बाबू पट्टी गांव के लोगों ने अमर उजाला से उपेक्षा का दर्द बयां किया। कहा कि केबीसी में बिग बी ने पैतृक गांव में स्कूल खोलने की इच्छा जाहिर की है, इससे उम्मीद जगी है। 
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बाबू पट्टी गांव में मना जश्न, दागे पटाखे, बांटी मिठाइयां 

केबीसी प्रोगाम में बिग द्वारा बाबू पट्टी गांव में स्कूल खोलने की इच्छा जाहिर करने से गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को गांव में लोगों ने जश्न मनाया। इस दौरान पटाखे छुड़ाकर मिठाइयां बांटी। ग्रामीणों ने कहा कि बिग बी ने स्कूल खोलने की इच्छा जाहिर की है तो वह गांव जरूर आएंगे। गांव में स्कूल खुलने के बाद जिले को भी अलग पहचान मिलेगी। इस अवसरपर अमितेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र, मेघनाथ, रामभुवन, सुनील कुमार, प्रशांत आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें