माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने चार विषयों में प्रवक्ता भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी ह्रै। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 12 अगस्त को 13 विषयों में प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। नियमावली के कारण चार विषयों के 48 पदों पर भर्ती अटक गई थी। इनमें सर्वाधिक 43 पद शिक्षशास्त्र के हैं। नियमावली में संशोधन के लिए कमेटी की बैठक बुलाई गई है। संशोधन के पद राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 48 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अलग से अधियाचन भेजा जाएगा ताकि आयोग शेष रह गए पदों का विज्ञापन जारी कर सके।